Sri Lanka: भारत ने सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की। इस पारी में देवदत्त पड्डिकल और ध्रुव जुरेल ने शतक लगाए।

Advertisement

रविवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 37 के स्कोर पर केएल राहुल का विकेट गंवा दिया था, जो 33 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद देवदत्त पड्डिकल ने मोर्चा संभाला। पड्डिकल ने यशस्वी जायसवाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन जुटाए। जायसवाल 53 गेंदों में 9 चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद पड्डिकल ने कप्तान शुभमन गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 120 रन जुटाकर स्कोर 186 तक पहुंचाया। गिल 6 चौकों के साथ 50 रन बनाकर आउट हुए। पंत पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन 15 गेंदों का ही सामना कर सके। उन्हें 58वें ओवर के दौरान लाहिरू कुमारा की गेंद बाएं हाथ की कलाई पर लगी, जिसके बाद तेज दर्द के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। उस समय तक उनके खाते में सिर्फ 3 रन थे।

रवींद्र जडेजा उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और टीम के स्कोर में 43 रन का योगदान दिया। पहले दिन के खेल तक पड्डिकल भी अपना विकेट गंवा बैठे, जिन्होंने 12 चौकों के साथ 117 रन बनाए। दिन की समाप्ति तक भारत ने 85 ओवरों का सामना किया, जिसमें 5 विकेट खोकर 300 रन बनाए।

दूसरे दिन के पहले सेशन में पंत एक बार फिर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ 112 रन जोड़े, लेकिन दूसरे सेशन की पहली ही गेंद (112.1 ओवर) पर केशरा नुवानथा को अपना विकेट दे बैठे। पंत जब आउट हुए, तो उनके खाते में 63 रन थे, जिसमें 2 छक्के और 4 चौके शामिल थे।

125वें ओवर की चौथी गेंद पर टीम ने मानव सुथार (18) का विकेट भी गंवा दिया। भारत ने 131.2 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 475 रन बना लिए थे। इसी बीच बारिश के चलते खेल रोकना पड़ा।

जब खेल फिर से शुरू हुआ, तो 137वें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज (3) का विकेट गिरा। सिराज और ध्रुव जुरेल के बीच 31 रन की साझेदारी हुई। 11 गेंदों बाद टीम इंडिया ने अपनी पारी घोषित कर दी।

125वें ओवर की चौथी गेंद पर टीम ने मानव सुथार (18) का विकेट भी गंवा दिया। भारत ने 131.2 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 475 रन बना लिए थे। इसी बीच बारिश के चलते खेल रोकना पड़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में श्रीलंकाई की तरफ से लाहिरू उदारा और कामिल मिशारा बल्लेबाजी के लिए उतरे। लाहिरू ने मोहम्मद सिराज की दो गेंदों का ही सामना किया था कि बारिश के चलते खेल फिर से रोकना पड़ा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार