DPL 2021: बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने एक बार फिर अपनी हरकत की वजह से क्रिकेट जैसे जेंटलमैन गेम की छवि को खराब करने का काम किया है। ढाका प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2021 में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब और अभानी लिमिटेड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में शाकिब ने गुस्से में आकर मैदान पर अपना आपा खो दिया है।

Advertisement

शाकिब अल हसन ने अपने पहले ही ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए मुशफिकुर रहीम को चकमा दे दिया। मुशफिकुर रहीम शाकिब की गेंद को खेलने से पूरी तरह से चूक गए और गेंद उनके पैड से टकरा गई। जिसके बाद शाकिब अल हसन ने तेजी से अपील की लेकिन ऑनफील्ड अंपायर ने शाकिब की अपील को ठुकरा दिया।

Advertisement

मुशफिकुर रहीम को नॉटआउट दिए जाने से शाकिब अल हसन इतने ज्यादा नाराज हो गए कि बीच मैदान उन्होंने अपना आपा खो दिया। शाकिब अल हसन गुस्से से अंपायर की ओर ऐसे दौड़े जैसे वो उन्हें मारने जा रहे हों। इसके बाद शाकिब ने तेजी से विकेट पर लात मारी और अंपयार को डराने की भी कोशिश की।

शाकिब अल हसन यहीं नहीं रुके इसके बाद अगले ही ओवर में एक बार फिर वह अंपायर की ओर गुस्से से बढ़े और विकेट को निकालकर फेंक दिया। शाकिब को देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो उनका मानसिक संतुलन पूरी तरह से हिल चुका है।

शाकिब अल हसन का यह रवैया बेहद ही खराब था। यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब और अभानी लिमिटेड के बीच मैच चल रहा है। मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 145 रन बनाए हैं।   

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार