साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के फाइनल में सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 7 विकेट से मात देकर खिताब अपने नाम किया। नाबाद 62 रन बनाने के साथ 1 विकेट हासिल करने वाले अंकित डबास को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

Advertisement

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 182 रन बनाए। इस टीम को पांचवीं गेंद पर सिद्धार्थ जून (5) के रूप में पहला झटका लगा, जिसके बाद युगल सैनी ने समर्थ सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 गेंदों में 82 रन जुटाकर पारी को संभाला। युगल 29 गेंदों में 4 चौकों के साथ 32 रन, जबकि समर्थ सिंह 27 गेंदों में 1 छक्के और 7 चौकों के साथ 51 रन बनाकर आउट हुए।

टीम ने 98 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिया थे, जिसके बाद कप्तान जोंटी सिद्धू ने आदित्य भंडारी के साथ पांचवें विकेट के लिए 25 गेंदों में 44 रन जुटाकर टीम को 142 के स्कोर तक पहुंचाया।

जोंटी 19 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आदित्य भंडारी ने मनी ग्रेवाल के साथ सातवें विकेट के लिए सिर्फ 9 गेंदों में 23 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

विपक्षी खेमे से दिवांश रावत ने 17 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि विजन पांचाल को 2 विकेट हाथ लगे। इनके अलावा, अंकित डबास, प्रांशु विजयरण और अंशुमन हूडा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने 18.2 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। प्रणव पंत ने अनमोल शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 31 गेंदों में 46 रन की साझेदारी की।

विपक्षी खेमे से दिवांश रावत ने 17 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि विजन पांचाल को 2 विकेट हाथ लगे। इनके अलावा, अंकित डबास, प्रांशु विजयरण और अंशुमन हूडा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

अनमोल 41 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 62 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद अंकित ने कप्तान तेजस्वी दहिया के साथ 23 गेंदों में 40 रन जुटाए। टीम को कप्तान के रूप में तीसरा झटका लगा, जो 18 गेंदों में 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में 3 छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे। इसके बाद अंकित ने 34 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों के साथ नाबाद 62 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से अंकित यादव, केशव डबास और गवनीश खुराना ने 1-1 विकेट निकाला।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार