नई दिल्ली, 18 अगस्त | फैंटेसी लीग प्लेटफॉर्म ड्रीम11 इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का टाइटल स्पॉंसर होगा। इस साल लीग का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में होना है।  क्रिकबज से बातचीत में आईपीएल चेयरमैन ब्रजेश पटेल ने बताया कि यह डील 222 करोड़ रुपये में हुई है। ड्रीम 11 ने इस मामले में बाइजूस (201 करोड़) और अनअकेडमी (171 करोड़) को पीछे छोड़ा। 

Advertisement

बीसीसीआई को जहां टाइटल स्पॉंसरशिप के लिए वीवो से हर साल 440 करोड़ रुपये मिला करते थे वहीं ड्रीम11 को इसके लिए तकरीबन 250 करोड़ रुपये खर्च करना होगा।
आईपीएल के 13वें संस्करण का आयोजन यूएई में 19 सितम्बर से 10 नवम्बर तक होना है।

Advertisement

बीसीसीआई ने 10 अगस्त को टाइटल स्पॉंसरशिप के लिए टेंडर मांगे थे। चाइनीज मोबाइल कम्पनी वीवो के हटने के बाद टाइटल स्पॉंसरशिप की जगह खाली हुई थी।

वीवो को चीन के साथ खराब कूटनीतिज्ञ रिश्तों के कारण बीसीसीआई से अलग होना पड़ा था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार