Dubai Capital vs MI Emirates, ILT20 Dream 11 Team

Advertisement

ILT20 लीग का 29वां मुकाबला दुबई कैपिटल्स (Dubai Capital) और एमआई एमिरेट्स (MI Emirates) के बीच रविवार (05 फरवरी) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की पॉइंट्स टेबल पर एमआई एमिरेट्स तीसरे पायदान पर काबिज है। अब तक उन्होंने 9 में से 5 मैच जीते हैं। दुबई कैपिटल्स 9 में से सिर्फ 3 मैच ही जीत सकी है और वह पांचवें पायदन पर है।

Advertisement

इस मैच में कीरोन पोलार्ड को कप्तान बनाया जा सकता है। पोलार्ड ने टूर्नामेंट में काफी बेहतर फॉर्म दिखाई है। वह अब तक 8 मैचों में 67.40 की औसत और 198.23 की स्ट्राइक रेट से कुल 337 रन ठोक चुके हैं। पोलार्ड के अलावा मुहम्मद वसीम भी एक अच्छी पसंद हो सकते हैं। इस खिलाड़ी ने 8 मैचों में कुल 303 रन बनाए हैं। इतना ही नहीं पिछले मैच में भी उन्होंने 60 रनों की पारी खेली थी। रोवमैन पॉवेल उपकप्तान के लिए सबसे बेहतर विकल्प होंगे। यह कैरेबियाई खिलाड़ी टूर्नामेंट में 53.33 की औसत से 320 रन बना चुका है। उन्होंने 5 विकेट भी झटके हैं। 

DUB vs EMI: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, फरवरी 05, 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम

DUB vs EMI, Pitch Report

Advertisement

यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर एक हाईस्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। टॉस जीतने वाली टीम बैटिंग करने का फैसला कर सकती है। पिछले मैच में यहां डेजर्ट वाइपर्स और दुबई कैपिटल्स भिड़ी थी। डेजर्ट वाइपर्स ने 20 ओवर में 182 रन बनाए थे, जिसके बाद दुबई की टीम 20 ओवर में महज 160 रन ही बना सकी थी।

DUB vs EMI: Where to Watch?

ILT20 लीग के मैच भारतीय फैंस Zee नेटवर्क पर इन्जॉय कर सकते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर भी मैच प्रसारित किया जाएगा।

Advertisement

DUB vs EMI Dream11 Team

विकेटकीपर - रॉबिन उथप्पा, निकोलस पूरन
बल्लेबाज़ - आंद्रे फ्लेचर, रोवमैन पॉवेल (उपकप्तान), मुहम्मद वसीम
ऑलराउंडर - ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), सिकंदर रजा
गेंदबाज़ - इमरान ताहिर, एडम जाम्पा, फजलहक फारूकी

Advertisement

MI Emirates Probable Playing XI

आंद्रे फ्लेचर, मुहम्मद वसीम, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), डैन मूसली, ड्वेन ब्रावो, ट्रेंट बोल्ट, इमरान ताहिर, फजलहक फारूकी, जहूर खान

Dubai Capital Probable Playing XI

Advertisement

रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), जॉर्ज मुंसे, सिकंदर रजा, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), युसुफ पठान, चमिका करुणारत्ने, एडम जाम्पा, फ्रेड क्लासेन, हजर्ट लुक्मैन, आकिफ राजा

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार