श्रीलंका के युवा ऑलराउंडर डुनिथ वेल्लालागे (Dunith Wellalage) ने बुधवार (7 अगस्त) को भारत के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी वनडे में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। 21 वर्षीय वेल्लालागे ने 10 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल औऱ कुलदीप यादव को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

वेल्लालागे पहले स्पिनर बन गए हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ वनडे मैच में दो या उससे ज्यादा बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। इससे पहले 2023 में कोलंबो के इस मैदान पर हुए एशिया कप के मुकाबले में वेल्लालागे ने 40 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। 

Advertisement

बता दें कि इस सीरीज में वेल्लालागे का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। बल्लेबाजी में उन्होंने 3 पारियों में 108 रन बनाए और गेंदबाजी में 7 विकेट अपने खाते में डाले, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने भारत को 110 रन से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। 1997 के बाद पहली बार है जब श्रीलंका ने भारत के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती है। 

पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद श्रीलंका ने 7 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए। जिसमें अविष्का फर्नांडो ने 96 रन, कुसल मेंडिस ने 59 रन और पथुम निसांका ने 45 रन की पारी खेली। भारत के लिए गेंदबाजी में रियान पराग ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, कुलदीप, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

इसके जवाब में भारतीय टीम 26.1 ओवर में 138 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए, इसके अलावा निचले क्रम में वॉशिंगटन सुंदर ने 30 रन की पारी खेली।  श्रीलंका के लिए वेल्लालागे ने के अलावा , महीश तीक्षणा और जेफरी वेंडरसे ने 2-2 विकेट और असिथा फर्नांडो ने 1 विकेट लिया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार