BBL 2020-21: बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेन्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच खेले गए मैच के दौरान एक मजेदार वाक्या हुआ। मैच के दौरान जेम्स फॉकनर और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पीटर सिडर के बीच जबरदस्त एक्शन देखने को मिला। वहीं पारी के अंतिम ओवर में जब पीटर सिडल टिम डेविड को गेंदबाजी कर रहे थे तब उन्होंने फॉकनर को 'मांकड़' की चेतावनी दे डाली।

Advertisement

गेंदबाजी करने से ठीक पहले, पीटर सिडल ने अपना रन-अप लिया और जैसे ही उन्होंने देखा कि उनकी गेंदबाजी से पहले ही जेम्स फॉकनर क्रीज से बाहर निकल गए हैं। ऐसा होता देखकर सिडल रुक जाते हैं और फॉकनर को क्रीज पर रहने की चेतावनी देते हुए नजर आते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस वीडियो की खास बात यह है कि जेम्स फॉल्कनर अपने क्रीज के अंदर जाने की कोशिश किए बिना ही पीटर सिडल को घूरने लगते हैं। फॉकनर कमर पर अपने हाथों को रखकर ऐसा रिएक्ट करते हैं जैसे कि वह गुस्सा हो रहे हों। हालांकि बाद में जेम्स फॉकनर पीटर सिडल को देखकर हंसने लगते हैं।

वहीं सिडल भी फॉकनर संग मस्ती करते हुए दिखते हैं। वहीं अगर मैच की बात करें तो होबार्ट हरिकेंस ने सिडल के टॉस जीतने के बाद 20 ओवरों में 5 विकेट पर 174 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज डार्सी शॉर्ट ने 48 गेंदों में शानदार 72 रन बनाए। जवाब में, एडिलेड स्ट्राइकर्स ने अच्छी शुरुआत की लेकिन वह इस मुकाबले को 11 रनों से हार गए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार