चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) ने आबू धाबी में खेल गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 21वें मुकाबले में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। ब्रावो ने अपने कोटे के चार ओवरों में 37 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और राहुल त्रिपाठी के साथ कमलेश नागरकोटी और शिवम मावी को अपना शिकार बनाया।

Advertisement

इसके साथ ही ब्रावो ने आईपीएल में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह इस टूर्नामेंट में 150 विकेट हासिल करने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले लसिथ मलिंगा, अमित मिश्रा, पीयूष चावला और हरभजन सिंह ने ही यह कारनामा किया है। 

Advertisement

सबसे खास बात यह है कि ब्रावो ने अपने बर्थडे के मौके पर यह कीर्तिमान मनाया है।

मलिंगा ने 170, मिश्रा ने 160,चावला ने 156 और हरभजन ने 150 विकेट हासिल किए हैं। बता दें कि मलिंगा और हरभजन इस साल आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं और मिश्रा चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं। 

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट

इसके अलावा ब्रावो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। ब्रावो के चेन्नई के लिए 121 विकेट हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने रविचंद्रन अश्विन के रिकॉर्ड को तोड़ा है। अश्विन ने चेन्नई के लिए खेलते हुए 120 विकेट चटकाए थे। 

Advertisement

बता दें कि ब्रावो टी-20 क्रिकेट के इतिहास में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज हैं। 

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार