Dwayne Bravo Picks India-West Indies All-Time T20 XI: वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने भारत और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को मिलाकर अपनी ऑल टाइम टी20 प्लेइंग इलेवन चुनाव किया है। ब्रावो ने अपनी टीम में पांच भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है।

Advertisement

वेस्टइंडीज के पूर्व स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने हाल ही में भारत और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को मिलाकर अपनी ऑल टाइम टी20 प्लेइंग इलेवन चुनी है। लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शुक्रवार (26 जून) को शेयर की गई इस टीम में ब्रावो ने पांच भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है।

Advertisement

ब्रावो ने अपनी टीम के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी टी20 क्रिकेट के दो सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक क्रिस गेल और रोहित शर्मा को सौंपी है। वहीं, तीसरे नंबर पर उन्होंने विराट कोहली को रखा है। मिडिल ऑर्डर में ब्रावो ने वेस्टइंडीज के दमदार खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। उन्होंने निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल को अपनी टीम में शामिल किया। ये तीनों खिलाड़ी लंबे समय से फ्रेंचाइजी और अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं।

विकेटकीपर की भूमिका के लिए ब्रावो ने भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को चुना है। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इसके अलावा ब्रावो ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धोनी की कप्तानी में कई खिताब भी जीते हैं।

ऑलराउंड विभाग को मजबूत करने के लिए ब्रावो ने खुद को और सुनील नरेन को टीम में जगह दी है। दोनों खिलाड़ी टी20 क्रिकेट के सबसे सफल ऑलराउंडरों में शामिल हैं। तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को दी गई है। ब्रावो ने भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना को अपनी टीम का इम्पैक्ट प्लेयर चुना है। 

ड्वेन ब्रावो की ऑल टाइम भारत-वेस्टइंडीज संयुक्त टी20 XI:
क्रिस गेल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, सुनील नरेन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इम्पैक्ट प्लेयर: सुरेश रैना

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार