13 जनवरी। बीते साल दिसंबर में संन्यास से वापस लौटे हरफनमौला खिलाड़ी ड्वायन ब्रावो को आयरलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम में चुना गया है। ब्रावो ने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच सितंबर-2016 में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।

Advertisement

चयनकर्ता रोजर हार्पर ने कहा, "ब्रावो को विशेष रणनीति के तहत डेथ बॉलिंग को मजबूत करने के लिए बुलाया गया है। यह वो जगह है जहां हमें सुधार करना है। इस विभाग में उनका रिकार्ड उनके बारे में सब कुछ बयान करता है। वह अन्य गेंदबाजों के लिए मेंटॉर का रोल निभाएंगे और उन्हें डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने की सीख देंगे।"

Advertisement

ब्रावो के अलावा विंडीज ने रोवमैन पावेल को भी बुलाया है। चोट के कारण फाबियान ऐलान और कीमो पॉल को टीम में नहीं चुना गया है। जेसन होल्डर को आराम दिया गया है।

टीम : केरन पोलार्ड (कप्तान), ड्वायन ब्रावो, शेल्डन कॉटरेल, शिमरन हेटमायेर, ब्रेंडन किंग, एविन लुइस, खैरी पिएर, निकोलस पूरन, रोवमैन पावेल, शेरफाने रदरफोर्ड, लेंडल सिमंस, हेडन वॉल्श, केसरिक विलियम्स।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार