आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के हाथों 20 रनों से हारकर वेस्टइंडीज का सफर इस टूर्नामेंट में समाप्त हो गया है। इस हार के अलावा न सिर्फ वेस्टइंडीज बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट फैंस के लिए एक निराश कर देने वाली खबर सामने आ रही है।

Advertisement

टी-20 क्रिकेट के इतिहास के सबसे कामयाब ऑलराउंडर वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेंगे।

ब्रावो ने बातचीत करते हुए कहा कि वेस्टइंडीज के लिए करीब 18 सालों तक खेलना उनके लिए सौभाग्य की बात रही और उन्होंने अपने करियर में कई उतार-चढाव देखा है।

क्रिकबज से बातचीत करते हुए वेस्टइंडीज के इस धाकड़ खिलाड़ी ने कहा,"मुझे लग रहा है कि समय आ चुका है। मेरा करियर बहुत अच्छा रहा। वेस्टइंडीज के लिए 18 साल तक खेलना बेहद खुशी की बात रही। मुझे बहुत अच्छा लगता है कि मैंने पूरे कैरिबियन के लिए इतने सालों तक खेला।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार