भारतीय क्रिकेटर एकता बिष्ट (Ekta Bisht) ने शुक्रवार (20 अक्टूबर) को सीनियर वुमेंस टी-20 ट्रॉफी में उत्तराखंड के लिए खेलते हुए झारखंड के खिलाफ अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से धमाल मचा दिया। बिष्ट ने अपने कोटे के चार ओवरों में सिर्फ 8 रन देकर 7 विकेट लिए, जिसमें उन्होंने हैट्रिक भी चटकाई। एकता बिष्ट भारत की पहली क्रिकेटर बनीं है, जिन्होंने एक टी-20 पारी में 7 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। इसके जवाब में एक सम झारखंड का स्कोर 2 विकेटस पर 52 रन था, लेकिन इसके बाद अगले 45 रन में आठ खिलाड़ी हो गए। जिसके चलते झारखंड की टीमस 19.3 ओवर में 97 रनों पर ऑसआउट हो गई।  

Advertisement

36 साल की बिष्ट ने अपने स्पैल की आखिरी तीन गेंद पर हैट्रिक चटकाए। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर बिष्ट ने पहले शुभ को पूनम राउत के हाथों कैच आउट कराया।  फिर खुद देवयानी को कैच आउट किया और आखिरी गेंद पर प्रजाक्ता एस को बोल्ड किया। 

बिष्ट ने भारत के लिए 63 वनडे, 42 टी-20 इंटरनेशनल और 1 टेस्ट मैच खेला हैं। जिसमें उनके नाम क्रमश:  98, 53 और 3 विकेट दर्ज है। उन्होंने भारत के लिए 3 साल से कोई टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। 

बिष्ट 2017 में मिताली राज की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उस टूर्नामेंटम उन्होंने छह मैच में नौ विकेट हासिल किए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार