एसीसी टी20 इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2024 ( ACC T20 Emerging Teams Asia Cup 2024) के 12वें मैच में इंडिया A ने शानदार गेंदबाजी के दम पर ओमान को 6 विकेट से हरा दिया। इंडिया A पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका हैं। इंडिया A का सेमीफाइनल में मुकाबला 25 अक्टूबर को अफगानिस्तान से होगा। 

Advertisement

ओमान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 140 रन का स्कोर खड़ा किया। मोहम्मद नदीम ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 49 गेंद में 3 चौको की मदद से 40 रन की पारी खेली। हम्माद मिर्जा ने 15 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 28 रन का योगदान दिया। 

Advertisement

वसीम अली ने 28 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाये। नदीम और हम्माद ने 5वें विकेट के लिए 54 (31) रन की साझेदारी निभाई। नदीम और वसीम ने चौथे विकेट के लिए 47(60) रन जोड़े। इंडिया A की तरफ से एक-एक विकेट रसिख दार सलाम, आकिब खान, रमनदीप सिंह, निशांत सिंधु और रविश्रीनिवासन साई किशोर ने चटकाया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया A ने मैच को 15.2 ओवर में 4 विकेट खोकर और 146 रन बनाकर जीत लिया। इंडिया A की तरफ से सबसे ज्यादा रन आयुष बदोनी ने बनाये। उन्होंने 27 गेंद में 6 चौको और 2 छक्कों की मदद से 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान तिलक वर्मा ने 30 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 36* रन की पारी खेली। आयुष और तिलक ने तीसरे विकेट के लिए 85(52) रन की साझेदारी निभाई। अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन की पारी खेली। जय ओडेड्रा, सुफियान महमूद, आमिर कलीम और करण सोनावले ने एक-एक विकेट अपनी झोली में डाला। 

इंडिया A की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (कप्तान), अनुज रावत (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, आयुष बदोनी, रमनदीप सिंह, निशांत सिंधु, राहुल चाहर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, रसिख दार सलाम, आकिब खान। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

ओमान की प्लेइंग इलेवन: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, करण सोनावले, वसीम अली, हम्माद मिर्जा (विकेटकीपर), मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, समय श्रीवास्तव, जय ओडेड्रा, मुजाहिर रज़ा, संदीप गौड़। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार