England Women vs India Women 4th T20I Dream11 Prediction: इंग्लैंड और भारत महिला क्रिकेट के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है जिसका चौथा मुकाबला बुधवार, 09 जुलाई को ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेला जाएगा। गौरतलब है कि ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 11:00 PM से शुरू होगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप टीम इंडिया की स्टार बैटर स्मृति मंधाना को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो जो कि इंग्लिश टूर पर गज़ब की फॉर्म में दिखी हैं और अब तक सीरीज के तीन मैचों में 60.33 की शानदार औसत से सबसे ज्यादा रन बनाते हुए 181 रन ठोक चुकी हैं। ये भी जान लीजिए कि 28 वर्षीय स्मृति मंधाना देश के लिए 151 टी20 इंटरनेशनल खेलने का अनुभव रखती हैं जिसमें उन्होंने 1 सेंचुरी और 31 हाफ सेंचुरी जड़ते हुए पूरे 3942 रन बनाए। यही वज़ह है उन्हें कैप्टन चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप दीप्ति शर्मा या श्री चरणी का चुनाव कर सकते हो।

Advertisement

EN-W vs IN-W 4th T20I: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 09 जुलाई 2025
समय - 11:00 PM IST
वेन्यू - ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर

Old Trafford, Manchester Pitch Report

ये मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टी20 इंटरनेशनल में रन चेज करना ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक 13 टी20I खेले गए हैं जिसमें से 06 रन चेज और 4 रन डिफेंड करते हुए जीते गए। ये भी जान लीजिए कि ओल्ड ट्रैफर्ड के ग्राउंड पर टी20 इंटरनेशनल मैचों में पहली इनिंग का औसत स्कोर 154 रन रहा है।

Advertisement

गौरतलब है कि इस मैदान पर आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2023 में खेला गया था जिसमें इंग्लैंड मेंस टीम ने न्यूजीलैंड मेंस टीम को 199 रनों का स्कोर डिफेंड करते हुए 95 रनों से हराया। इस मुकाबले में 33.5 ओवर का खेल हुआ जिसमें कुल 301 रन बने और 14 विकेट गिरे।।

EN-W vs IN-W T20I Series: Where to Watch?

इंग्लैंड वुमेंस और भारत वुमेंस के बीच होने वाली टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस Sony Sports Network पर इन्जॉय कर सकते हैं। इसके अलावा आप सोनी लिव ऐप पर भी ये मैच देख पाओगे।

Advertisement

EN-W vs IN-W T20 Head To Head Record

कुल - 33
इंग्लैंड - 23
भारत -  10

EN-W vs IN-W 4th T20I Dream11 Team

Advertisement

विकेटकीपर - ऋचा घोष, एमी जोन्स
बल्लेबाज - स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डंकले, शेफाली वर्मा
ऑलराउंडर - दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), अमनजोत कौर
गेंदबाज - सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर, श्री चरणी।

England Women vs India Women Probable Playing XI

England Women Probable Playing XI: डेनिएल वैट, सोफिया डंकले, टैमी ब्यूमोंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), पैगे स्कोल्फ़ील्ड, ईसी वोंग, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, लॉरेन बेल।

Advertisement

India Women Probable Playing XI: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, श्री चरणी।

EN-W vs IN-W 4th T20I Dream11 Prediction, EN-W vs IN-W Dream11 Team, Fantasy Cricket Tips, EN-W vs IN-W T20I Series, EN-W vs IN-W Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, England Women vs India Women

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार