इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम पिछड़ती हुई नजर आ रही है। इंग्लैंड के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज़ ओली पोप ने भारतीय गेंदबाज़ों का जमकर इम्तिहान लिया और 81 रनों की शानदार पारी खेलकर इंग्लिश टीम को ड्राइविंग सीट पर बिठा दिया। ताजा समाचार लिखे जाने तक इंग्लैंड के पास 75 रनों की बढ़त है और एक विकेट शेष है।

Advertisement

वहीं, अगर ओली पोप की बात करें, तो ये बल्लेबाज़ अपने घरेलू मैदान पर खेल रहा था और उन्होंने अपने फैंस का जमकर मनोरंजन किया। हालांकि, वो जिस अंदाज़ में आउट हुए उसने फैंस को जरूर निराश किया और वो अपनी छोटी सी गलती के चलते शतक से चूक गए।

Advertisement

जब पोप 81 रनों पर खेल रहे थे तो ऐसा लग रहा था कि उन्हें कोई भी गेंदबाज़ आउट नहीं कर सकता है लेकिन शार्दुल ठाकुर की ऑफ स्टंप से बाहर जा रही गेंद को छेड़कर उन्होंने अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्टंप्स पर जा लगी और इस तरह से ना सिर्फ उन्होंने टीम इंडिया को अपना विकेट गिफ्ट किया बल्कि अपना शतक बनाने का मौका भी गंवा दिया।

अब अगर इस मैच के लिहाज से बात करें तो टीम इंडिया को अगर इस मैच में वापसी करनी है तो दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाज़ी करनी होगी। वहीं, कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा को आगे आकर जिम्मेदारी लेनी होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार