टी-20 वर्ल्ड कप का 20वां मुकाबला इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच बुधवार(26 अक्टूबर) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

Advertisement

ENG vs IRE: Match Preview

इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया है, लेकिन इस मैच में इंग्लिश बल्लेबाज़ प्रभावित नहीं कर सके थे। 113 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सितारो से सजी इंग्लिश टीम के 5 विकेट गिर गए थे और उन्हें जीत दर्ज करने के लिए 18.1 ओवर बल्लेबाज़ी करनी पड़ी थी। मैच में सर्वाधिक रन लियान लिविंगस्टोन(29) ने बनाए थे। वहीं जोस बटलर(18), एलेक्स हेल्स(19), और डेविड मलान(18) अच्छी  शुरुआत के बाद बड़ी पारी खेलने में नाकाम हुए थे।

इंग्लिश गेंदबाज़ों ने अफगानिस्तान के खिलाफ बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी की थी। सैम करन ने 10 रन देकर 5 विकेट चटकाते हुए विपक्ष टीम की कमर तोड़कर रख दी थी। बेन स्टोक्स और मार्क वुड ने दो-दो विकेट चटकाए थे। वहीं क्रिस वोक्स ने एक विकेट अपने नाम किया था।

टूर्नामेंट में आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। उन्हें पहले मैच में श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा था। आयरलैंड के लिए हैरी टेक्टर ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली थी, वहीं पॉल स्टर्लिंग ने भी 34 रन बनाए थे। लेकिन उनके अलावा ओर कोई भी बल्लेबाज़ मैदान पर संभलकर लंबी पारी नहीं खेल सका था। श्रीलंका के खिलाफ टीम का स्कोर महज़ 128 रनों तक ही पहुंच सका था।

आयरिश गेंदबाज़ों का प्रदर्शन भी बेहद निराशाजनक रहा था। पिछले मैच में सिर्फ गैरेथ डेलानी ही एक मात्र सफल गेंदबाज़ थे। डेलानी ने 4 ओवर में 28 रन देकर एक विकेट चटकाया था। श्रीलंका के बल्लेबाज़ों ने जोशुआ लिटिल को टारगेट किया था और उन्होंने 4 ओवर में 45 रन लुटाए थे। सिमी सिंह ने भी 10 की इकोनॉमी से रन दिए थे। 

ENG vs IRE: Match Details

दिन – बुधवार, अक्टूबर 26, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार सुबह 09:30 बजे
वेन्यू – मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड

ENG vs IRE: Match Prediction

इंग्लैंड की टीम मैच में फेवरेट रहेगी।

ENG vs IRE Head-to-Head

कुल – 01
इंग्लैंड – 00
आयरलैंड – 00
बेनतीजा - 01

ENG vs IRE: Where to Watch?

यह मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस हॉटस्टार पर भी मैच को इन्जॉय कर सकते हैं।

ENG vs IRE Team News

कोई भी नया अपडेट दोनों ही टीमों की तरफ से जारी नहीं किया गया है।

ENG vs IRE Probable Playing XI

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, डेविड मलान, हैरी ब्रूक्स, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम करन, आदिल राशिद, क्रिस वोक्स, मार्क वुड

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, सिमी सिंह, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल 

ENG vs IRE Fantasy XI

विकेटकीपर: जोस बटलर, लोर्कन टकर
बल्लेबाज: पॉल स्टर्लिंग, डेविड मालन, हैरी टेक्टर
ऑलराउंडर: सैम कुरेन, गैरेथ डेलानी, कर्टिस कैम्फर
गेंदबाज: मार्क वुड, क्रिस वोक्स, जोशुआ लिटिल

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार