England vs New Zealand: अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया। कीवी टीम ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया है। न्यूजीलैंड को मिली इस जीत के हीरो रहे जिमी नीशम। नीशम ने 11 गेंदों पर 3 छक्के की मदद से 27 रनों की पारी खेली।

Advertisement

वहीं मैच के दौरान नीशम का रिएक्शन देखने लायक था। डैरिल मिशेल ने क्रिस वोक्स के ओवर में चौका लगाकर न्यूजीलैंड टीम को जीत दिलाई। जैसे ही न्यूजीलैंड की टीम जीती वैसे उनके सभी खिलाड़ी जश्न के माहौल में डूब गए लेकिन एक खिलाड़ी नाराज फूफा की तरह अपनी कुर्सी पर ही बैठा रहा और वो खिलाड़ी मैच का हीरो जिमी नीशम था।

Advertisement

जिमी नीशम काफी देर तक कुर्सी पर बिना कोई रिएक्शन दिए बैठे रहे। नीशम शायद इस जीत से आवाक रह गए थे। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी एक तरफ जीत का जश्न मना रहे थे और नीशम कुर्सी पर परमहंस की मुद्रा में बैठे रहे। जिमी नीशम ही वो खिलाड़ी निकले जिन्होंने क्रिस जोर्डन के 1 ओवर में 23 रन बटोर कर मैच की काया पलटी थी। 

वहीं अगर मैच की बात करें तो इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए मोईन अली ने नाबाद 51 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की टीम ने एक ओवर पहले ही 167 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के लिए डैरिल मिशेल ने 47 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की पारी खेली। इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार