पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा  है। इंग्लैंड की टीम इस वनडे सीरीज में अभी 1-0 से आगे चल रही है। एक नई टीम के साथ बने स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 9 विकेट से हराया था।

Advertisement

पहले वनडे में हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की काफी आलोचना हो रही थी लेकिन दूसरे वनडे मुकाबले के शुरू होने से पहले उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसके कारण सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी कप्तान की तारीफ हो रही है।

Advertisement

दरअसल दूसरे वनडे में स्टेडियम में बैठे दर्शकों के बीच एक दिव्यांग बच्चा बैठा था जो पाकिस्तानी टीम और कप्तान बाबर आजम का बहुत बड़ा फैन लग रहा था। बाबर ने भी अपने उस नन्हें से फैन को निराश नहीं किया और वो खुद चलकर आए और उन्होंने उस छोटे से क्रिकेट फैन को खुद की हस्ताक्षर की हुई टोपी दी।

अपने माता-पिता के साथ बैठा वह क्रिकेट फैन भी बाबर आजम से वह टोपी पाकर बेहद खुश हुआ और उसने अपने माता-पिता के साथ वो टोपी लेकर एक फोटो भी खिंचवाई।

बता दें कि पाकिस्तान की टीम ने इस दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पाक के गेंदबाजों ने इंग्लैंड को शुरुआती झटके दिए। यह खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने 19 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए है। साथ ही यह मैच बारिश के कारण दोनों ही टीमों के लिए 47-47 ओवरों का कर दिया गया है। 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार