ENG vs PAK 3rd Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। शुरुआती दोनों मुकाबले गंवाने के बाद पाकिस्तान यह सीरीज हार चुकी है। वहीं लॉर्ड्स टेस्ट में मिली 194 रन की बड़ी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आखिरी टेस्ट के लिए टीम में बड़ा फेरबदल किया है।

Advertisement

PCB ने सोमवार (31 अगस्त) को बर्मिंघम टेस्ट के लिए नई स्क्वाड का ऐलान किया। टीम में कुल सात खिलाड़ियों को बाहर किया गया है, जबकि उनकी जगह सात नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। सबसे बड़ा बदलाव मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक और सलमान अली आगा को टीम से बाहर किए जाने के रूप में हुआ है।

इन तीनों के अलावा अली उस्मान, आमिर जमाल, मोहम्मद अब्बास और खुर्रम शहजाद को भी आखिरी टेस्ट की टीम से बाहर कर दिया गया है। इन खिलाड़ियों की जगह टीम मैनेजमेंट ने कुछ नए चेहरों को मौका देने का फैसला किया है।

बर्मिंघम टेस्ट के लिए शामिल किए गए नए खिलाड़ियों में सैम अयूब और अब्दुल्ला फजल पाकिस्तान के लिए व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेल चुके हैं। वहीं बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर अराफात मिन्हास भी वनडे और टी20 में अपना डेब्यू कर चुके हैं। इन तीनों के अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद इमरान जूनियर, विकेटकीपर बल्लेबाज साद बेग, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर मोहम्मद इमरान यानी इमरान रंधावा और रजाउल्लाह को पहली बार पाकिस्ता टीम में शामिल किया गया है। PCB के मुताबिक नए खिलाड़ी बर्मिंघम टेस्ट से पहले मुख्य टीम के साथ जुड़ेंगे।

कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा बदलाव
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सिर्फ खिलाड़ियों में ही बदलाव नहीं किया है, बल्कि कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा फैसला लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो हार के बाद सरफराज अहमद और उमर गुल को टेस्ट टीम के हेड कोच और गेंदबाजी कोच के पद से हटा दिया गया है। अब इन दोनों की जगह माइक हेसन और एश्ले नॉफ्के को यह जिम्मेदारी दी गई है। 

Also Read: LIVE Cricket Score

बर्मिंघम टेस्ट के लिए पाकिस्तान की नई स्क्वाड
बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मुहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), सैम अयूब, साजिद खान, सऊद शकील, शान मसूद और उबैद शाह।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार