इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।

Advertisement

ENG vs SA: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – रविवार, 31 जुलाई, 2022

समय – रात 07: 00 बजे

जगह – द रोज़ बाउल, साउथेम्प्टन

ENG vs SA: Match Preview

Advertisement

इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों के लिए सीरीज मिली जुली रही है। पहले टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने 234 रन बनाए थे, वहीं दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम सिर्फ 149 रन ही बना सकी। पहले मैच में जॉनी बेयरस्टो ने 53 गेंदों पर 90 रन जड़ थे, वहीं मोइन अली ने 18 बॉल पर 52 रन ठोके थे।

इंग्लिश गेंदबाज़ी की बात करे तो उनके लिए सीरीज ज्यादा खास नहीं रही है। पहले टी-20 में इंग्लैंड के गेंदबाज़ों ने 8 विकेट चटकाए थे, वहीं दूसरे मैच में उन्होंने सिर्फ 3 ही विकेट हासिल किए। इस सीरीज में गेंदबाज़ काफी महंगे साबित हुए हैं। रिचर्ड ग्लीसन ने सबसे ज्यादा 2 मैचों में 4 विकेट निकाले हैं। 

साउथ अफ्रीका ने सीरीज में पहला मुकाबला गंवाने के बाद सीरीज में काफी अच्छी वापसी की है। रिली रोसो ने 6 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने के बाद शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 55 गेंदों पर 96 रन जड़े। रीजा हेंड्रिक्स ने भी काफी अच्छी फॉर्म दिखाई है।

Advertisement

सीरीज का पहला मुकाबला मेहमानों ने गंवाया था, लेकिन उस मैच में भी लुंगी नगिड़ी ने पांच विकेट हासिल किए थे। दूसरे मैच में एंडिले फेहलुकवायो और तबरेज शम्सी ने 3-3 विकेट चटकाए।  वहीं एनगिडी ने 2, कगिसो रबाड़ा और केशव महाराज को एक-एक विकेट मिला था।

ENG vs SA: Match Prediction

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे को काफी अच्छी टक्कर दी है। लेकिन साउथ अफ्रीका ने दूसरे मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए खुद को सीरीज जीतने का फेवरेट साबित किया है।

Advertisement

ENG vs SA Head-to-Head

कुल – 24

इंग्लैंड – 12

Advertisement

साउथ अफ्रीका – 11

बेनतीजा - 01

ENG vs SA Team News

Advertisement

दोनों ही टीमों के सभी खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

ENG vs SA Probable Playing XI

इंग्लैंड - जेयन रॉय, जोस बटलर (कप्तान), डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो , लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, रिचर्ड ग्लीसन, रीस टॉप्ली

Advertisement

साउथ अफ्रीका - क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रिली रोसो, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी

ENG vs SA Fantasy XI

विकेटकीपर - क्विंटन डी कॉक, जोस बटलर
बल्लेबाज - रिली रोसो, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मिलर
ऑलराउंडर - मोईन अली
गेंदबाज- लुंगी एनगिडी, आदिल राशिद, रीस टॉप्ली

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार