England vs South Africa: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की गिनती दुनिया के सबसे स्टाइलिश बल्लेबाजों में होती है। आक्रामक बल्लेबाजी और निराले शॉट्स के लिए बेन स्टोक्स काफी फेमस भी हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट में बेन स्टोक्स ने शतक बनाया और एक से बढ़कर एक शॉट खेले। जॉनी बेयरस्टो के आउट होने के बाद बेन स्टोक्स बल्लेबाजी के लिए आए और धागा खोल दिया।

Advertisement

बेन स्टोक्स ने अपना 50 छक्का लगाकार पूरा किया। स्टोक्स का ये सिक्स इतना दमदार था कि बॉल इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम में जाकर गिरी। इस मजेदार सिक्स का वीडियो इंग्लैंड क्रिकेट ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कप्तान बनने के बाद ये बेन स्टोक्स का पहला शतक है।

Advertisement

वहीं अगर मैच की बात करें तो पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद दूसरे टेस्ट मैच में अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला गलत साबित हुआ और पूरी अफ्रीकी टीम महज 151 रनों पर सिमट गई।

जवाब में इंग्लैंड की टीम ने बेन स्टोक्स और बेन फोक्स के शतक के दमपर पहली पारी में 415 रन बनाए। दूसरी पारी में भी अफ्रीकी टीम जूझती हुई नजर आई। खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार