England vs Sri Lanka 1st ODI Match Prediction: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 22 सितंबर को रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 05:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे इंटरनेशनल हाल ही में साल 2026 के जनवरी के महीने में खेला गया था। ये मुकाबला कोलंबो के मैदान पर हुआ था जहां इंग्लैंड ने 357 रन डिफेंड किए और श्रीलंका को 53 रनों से मात दी। इस मुकाबले के हीरो हैरी ब्रक थे जिन्होंने महज़ 66 गेंदों पर नाबाद 136 रन बनाए थे।
ENG vs SL 1st ODI: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - मंगलवार, 22 सितंबर 2026
समय - 05:00 PM IST
वेन्यू - रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट
Riverside Ground, Chester-le-Street, Pitch Report
इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मैदान पर एक संतुलित पिच देखने को मिलती है जहां रोमांचक मुकाबले होते हैं। यहां अब तक कुल 28 वनडे इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 15 रन चेज करने वाली टीमों ने जीते हैं। गौरतलब है कि यहां पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम को स्कोर बोर्ड पर कम से कम 250 रन टांगने होंगे।
ENG vs SL ODI Head To Head Record
कुल - 82
इंग्लैंड - 40
श्रीलंका - 38
बेनतीजा - 03
टाई - 01
ENG vs SL 1st ODI : Where to Watch?
इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Networks पर देख पाएंगे। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट फैंस इन मुकाबलों को OTT प्लेटफॉर्म Sony LIV और FanCode App पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।
ENG vs SL 1st ODI: Player to Watch Out For
इंग्लैंड की टीम से जोस बटलर, हैरी ब्रूक और जोफ्रा आर्चर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर श्रीलंका टीम की तो पथुम निसांका, कुसल मेंडिस और वानिंदु हसरंगा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
England vs Sri Lanka 1st ODI Probable Playing XI
England ODI Probable Playing XI: बेन डकेट, टॉम बैंटन/जॉर्डन कॉक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग।
Sri Lanka ODI Probable Playing XI: पथुम निसांका, कामिंदु मेंडिस, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), पवन रत्नायके, चरिथ असलंका, जनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, दिलशान मदुंशका, महेश थीक्षणा/असिथा फर्नांडो, दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा।
England vs Sri Lanka Today's Match Prediction
इस वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
ENG vs SL 1st ODI Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, ENG vs SL Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, England vs Sri Lanka Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।