England vs Sri Lanka 1st Test: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत तक पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 22 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम अभी श्रीलंका से 214 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने पर ओपनिंग बल्लेबाज बेन डकेट (10) और डेनिलय लॉरेंस (4) नाबाद पवेलियन लौटे।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरूआत खराब रही और 6 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे। 113 रन तक श्रीलंका के 7 विकेट गिर गए। फिर कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने डेब्यू मैच खेल रहे पुछल्ले बल्लेबाज मिलन रत्नायके के साथ मिलकर पारी को संभाला और आठवें विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की।
टॉप स्कोरर रहे डी सिल्वा ने 84 गेंदों में 74 रन बनाए, जिसमें आठ चौके जड़े। वहीं रत्नायके ने 135 गेंदों छह चौके और 2 छक्के जड़कर 72 रन की पारी खेली। टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू मैच में नौंवे नंबर या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए किसी भी खिलाड़ी द्वारा खेली गई यह सबसे बड़ी पारी है। जिसरी बदौलत श्रीलंका ने पहली पारी में 236 रन बनाए।
इंग्लैंड के लिए पहली पारी में क्रिस वोक्स, शोएब बशीर ने 3-3 विकेट, गस एटकिंसन ने 2 और मार्क वुड ने 1 विकेट हासिल किया।
टीमें इस प्रकार हैं
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): डेनियल लॉरेंस, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (डब्ल्यू), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मैथ्यू पॉट्स, मार्क वुड, शोएब बशीर।
Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन) : दिमुथ करुणारत्ने, निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, मिलन रत्नायके।