बेन डकेट (Ben Duckett) के तूफानी शतक के दम पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत तक पहली पारी में 35 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 207 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में अभी भी 238 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने पर बेन डकेट (133) औऱ जो रूट (9) नाबाद रहे। बता दें कि भारत को मिली पेनल्टी के कारण इंग्लैंड बिना एक गेंद खेले 5 रन से आगे खेलने उतरी थी।

Advertisement

तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए डकेट ने अपना तीसरा शतक जड़ा 118 गेंदों में 21 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 133 रन बनाए। शतक पूरा करने के लिए उन्होंने 88 गेंद खेली, इसके साथ ही वह भारत के खिलाफ भारत में सबसे तेज टेस्ट शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रॉस टेलर (99 गेंद) को पछाड़कर डकेट तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

इंग्लैंड की शुरूआत शानदार रही और डकेट ने जैक क्रॉली (15 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 89 रन जोड़े। इसके बाद ओली पोप (39) के साथ दूसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की।

भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिया। 

भारतीय़ टीम दूसरे दिन 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन से आगे खेलने उतरी और पहली पारी में 445 रन बनाए। भारत के लिए रोहित शर्मा ने 131 रन और रविंद्र जडेजा ने 112 रन बनाए। इसके अलावा डेब्यू मैच खेल रहे सरफराज खान ने 62 रन और धुव्र जुरेल ने 46 रन की पारी खेली। निचले क्र में रविचंद्रन अश्विन ने 37 रन और जसप्रीत बुमराह ने 26 रन का अहम योगदान दिया।

Also Read: Live Score

Advertisement

इंग्लैंड के लिए मार्क वुड ने 4 विकेट, रेहान अहमद ने 2, जेम्स एंडरसन, टॉम हार्टली और जो रूट ने 1-1 विकेट चटकाया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार