ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में धूल चटाने के बाद इंग्लैंड की निगाहें चौथा टेस्ट जीतकर सीरीज को बराबर करने पर होंगी। इस काम को अंज़ाम देने के लिए इंग्लैंड पुरुष चयन समिति ने बुधवार 19 जुलाई 2023 को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए 14 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान कर दिया है।

Advertisement

इस टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है और ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि ओली रोबिंसन की जगह जिम्मी एंडरसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। एंडरसन को पहले दो टेस्ट मैचों में कुछ खास सफलता नहीं मिली थी जिसके बाद उन्हें तीसरे टेस्ट से ड्रॉप कर दिया गया था लेकिन चौथे टेस्ट मैच में उनकी वापसी हो सकती है 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टेस्ट टीम
बेन स्टोक्स (डरहम) कप्तान, मोईन अली (वारविकशायर), जेम्स एंडरसन (लंकाशायर), जोनाथन बेयरस्टो (यॉर्कशायर), स्टुअर्ट ब्रॉड (नॉटिंघमशायर), हैरी ब्रुक (यॉर्कशायर),
जैक क्रॉली (केंट), बेन डकेट (नॉटिंघमशायर), डैन लॉरेंस (एसेक्स), ओली रॉबिन्सन (ससेक्स), जो रूट (यॉर्कशायर), जोश टंग (वॉस्टरशायर), क्रिस वोक्स (वारविकशायर),
मार्क वुड (डरहम)।

Also Read: Live Scorecard

एशेज सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, 16-20 जून, एजबेस्टन, बर्मिंघम (ऑस्ट्रेलिया दो विकेट से जीता)
दूसरा टेस्ट: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, 28 जून-2 जुलाई, लॉर्ड्स, लंदन (ऑस्ट्रेलिया 43 रन से जीता)
तीसरा टेस्ट: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, 6-10 जुलाई, हेडिंग्ले, लीड्स (इंग्लैंड तीन विकेट से जीता)
चौथा टेस्ट: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, 19-23 जुलाई, एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
पांचवां टेस्ट: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, 27-31 किआ ओवल, लंदन।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार