इंग्लैंड ने आगामी U19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इस युवा टीम की कमान समरसेट के विकेटकीपर बल्लेबाज थॉमस रेव को दी गई है। 18 साल के रेव हाल ही में इंग्लैंड लायंस के ऑस्ट्रेलिया दौरे का हिस्सा थे, जहां उन्होंने PM's XI और CA XI के खिलाफ दो टूर मैचों और ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ एक अनऑफिशियल टेस्ट में खेला था।

Advertisement

अब सभी इंग्लिश फैंस की निगाहें रेव पर होंगी कि उनकी कप्तानी में इंग्लिश टीम जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करती है। इस बीच, इंग्लैंड के इंटरनेशनल खिलाड़ी रेहान अहमद के भाई, फरहान अहमद को भी 15 जनवरी से 6 फरवरी तक होने वाले टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल किया गया है। फरहान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में हुई सात मैचों की यूथ वनडे सीरीज में रेव की गैरमौजूदगी में U19 टीम की कप्तानी की थी।

Advertisement

वो उप-कप्तान भी हैं। लेफ्ट-आर्म स्पिनर अली फारूक को पहली बार टीम में जगह मिली है। U19 हेड कोच माइकल यार्डी का मानना ​​है कि युवा इंग्लिश टीम के पास एक काफी संतुलित टीम है, जिसमें खिलाड़ियों ने एज-ग्रुप मैचों में एक साथ खेलते हुए अच्छी दोस्ती बनाई है। यार्डी ने कहा, "ये हमारे चुने हुए खिलाड़ियों के लिए एक शानदार मौका है कि वो न सिर्फ वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की जर्सी पहनें, बल्कि बाहर जाकर कुछ खास करने की कोशिश करें।"

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, "हमारे पास एक संतुलित टीम है जिसमें खिलाड़ियों का एक मुख्य ग्रुप है जिनके पास पहले से ही काउंटी का अनुभव है और जिन्होंने U19 के लिए एक साथ खेलते हुए अच्छी दोस्ती बनाई है जो टूर्नामेंट के दौरान उनके काम आएगी। मैं चाहता हूं कि खिलाड़ी जिम्बाब्वे जैसे खूबसूरत देश में वर्ल्ड कप खेलने के मौके का आनंद लें और अलग-अलग देशों के खिलाफ मुकाबला करने और अपनी क्वालिटी दिखाने के मौके को अपनाएं।"

बता दें कि इंग्लैंड U19 टीम को ग्रुप C में स्कॉटलैंड, जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के साथ रखा गया है। इंग्लिश टीम शुक्रवार, 16 जनवरी को हरारे में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जिसके बाद वो सह-मेजबान जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड का सामना करेगी। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। ग्रुप स्टेज से तीन टीमें अगले राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी।

इस टूर्नामेंट के लिए इंग्लैंड U19 टीम इस प्रकार है-

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

थॉमस रेव (कप्तान), फरहान अहमद, राल्फी अल्बर्ट, बेन डॉकिन्स, कैलेब फाल्कनर, अली फारूक, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, ल्यूक हैंड्स, मैनी लम्सडेन, बेन मेयस, जेम्स मिंटो, इसाक मोहम्मद, जो मूर्स, सेबेस्टियन मॉर्गन।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार