England Playing XI For 3rd Test Against West Indies: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज (ENG vs WI Test) के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला एजबेस्टन, बर्मिंघम में 26 जुलाई से खेला जाएगा जिसके शुरू होने से पहले ही इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन (England Playing XI) की घोषणा कर दी है।

Advertisement

टीम में नहीं हुआ बदलाव

Advertisement

इंग्लैंड की टीम ने तीसरे टेस्ट में बिना किसी बदलाव के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया है। यानी बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम उसी कॉम्बिनेशन के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा टेस्ट खेलेगी जिसके साथ उन्होंने सीरीज का दूसरा मैच खेला था।

सीरीज में मिल चुकी है अजेय बढ़त

ये भी जान लीजिए कि इंग्लिश टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में मेहमान टीम वेस्टइंडीज पर 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। इसका मतलब ये है कि अगर ये मैच मेजबान टीम हार भी जाती है तो भी उन्हें कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को मद्देनज़र रखते हुए इंग्लैंड की टीम ये मैच भी बड़े अंतर से जीतना चाहेगी।

वेस्टइंडीज की टीम में हुआ बदलाव

ये भी जान लीजिए कि तीसरे टेस्ट से पहले वेस्टइंडीज की टीम में एक बदलाव हुआ है। टीम के तेज गेंदबाज़ जेरेमिया लुइस चोटिल होने के कारण तीसरे मैच से बाहर हो गए है। प्रैक्टिस के दौरान, लुईस को हैमस्ट्रिंग चोट लगी, जिसके कारण वह अंतिम टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। उनकी जगह वेस्टइंडीज बोर्ड ने टीम में अकीम जॉर्डन को शामिल किया है।

तीसरे टेस्ट के लिए ऐसी है इंग्लैंड की टीम

Advertisement

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, जेमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मार्क वुड, शोएब बशीर। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार