इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दूसरे हाफ से पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को बड़ा झटका लगा है। विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) इंग्लैंड के बांग्लादेश औऱ पाकिस्तान दौरे के चलते इस टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। बता दें ति बायो-बबल के अंदर कोरोना पॉजिटिव मामले आने के बाद बीसीसीआई ने बीच में ही टूर्नामेंट रोक दिया था।  अब बाकी बचे 31 मुकाबले सितंबर-अक्टूबर में यूएई में आयोजित किए जाएंगे। 

Advertisement

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के निदेश एश्ले जाइल्स पहले ही कह चुके हैं कि इंटरनेशनल ड्यूटी पर रहने के चलते इंग्लैंड के खिलाड़ी आईपीएल के दूसरे हाफ के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के मद्देनजर इंग्लैंड टीम पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज खेलेगी। 

Advertisement

बटलर ने बीबीसी से बातचीत में कहा, “ आमतौर पर आईपीएल शेड्यूल का का किसी इंटरनेशनल क्रिकेट से टकराव नहीं होता। जब टकराव होगा तो शायद इंग्लैंड को तरजीह दूंगा।” 

बटलर ने कहा कि जहां ईसीबी प्रमुख एश्ले जाइल्स कहेंगे, वो वहां खेलेंगे। 

2016 में पहली बार आईपीएल खेलने वाले बटलर ने इस सीजन राजस्थान के लिए खेले गए 7 मैच में 36.28 की औसत से 254 रन बनाए थे, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 124 रन था।   

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार