Australia vs England Sydney Test: इंग्लैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज जैकब बेथेल (Jacob Bethell) ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज 2025-26 के पांचवें औऱ आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन बुधवार (7 जनवरी) को दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। इस पारी के साथ ही उन्होंने खास रिकॉर्ड बना दिया।

Advertisement

बता दें कि इससे पहले उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक भी शतक नहीं जड़ा था। वह इंग्लैंड के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपना पहला फर्स्ट क्लास शतक एक टेस्च मैच में जड़ा है। इससे पहले हैनरी वुड, जैक रसेल, स्टुअर्ट ब्रॉड औऱ गस एटकिंसन का नाम ही इस लिस्ट में शामिल था।

Advertisement

टेस्ट मैच में पहला फर्स्ट क्लास शतक बनाने वाले इंग्लैंड के खिलाड़ी

हेनरी वुड बनाम साउथ अफ्रीका, केप टाउन, 1892

जैक रसेल बनाम ऑस्ट्रेलिया, ओल्ड ट्रैफर्ड, 1989

स्टुअर्ट ब्रॉड बनाम पाकिस्तान, लॉर्ड्स, 2010

Advertisement

गस एटकिंसन बनाम श्रीलंका, लॉर्ड्स, 2024

जैकब बेथेल बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 2026

इसके अलावा वह सिडनी में टेस्ट शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 22 साल 76 दिन की उम्र में यह कारनामा किया। इस लिस्ट में उन्होंने माइक एथरटन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 22 साल 287 दिन की उम्र में सिडनी में शतक लगाया था।

Advertisement

उनका यह शतक नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए आया उनसे पहले ऐशेज़ में इंग्लैंड के लिए इस नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए जॉनाथन ट्रॉट ने 2010 में शतक लगाया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार