England vs New Zealand 3rd Test:  इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) के पास गुरुवार (25 जून) को न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रैंट ब्रिज में होने वाले तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में इतिहास रचने का मौका होगा। रूट ने इस सीरीज के पहले दो टेस्ट में 33 की औसत से 132 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल हैं।

Advertisement

रूट इस मुकाबले में पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं और उसे तोड़ भी सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के मामले में तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं औऱ उन्होंने 68 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं रूट के नाम अभी तक टेस्ट में 67 अर्धशतक दर्ज हैं।

Advertisement

अगर रूट इस मैच में एक अर्धशतक जड़ते हैं तो तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे औऱ अगर दो अर्धशतक जड़ते हैं तो उनको पछाड़ देंगे।

बता दें कि तीसरे टेस्ट मैच से पहले रूट के लिए अच्छी खबर भी आई। वह साथी बल्लेबाज हैरी ब्रूक को पछाड़कर टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

गौरतलब है कि तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। दूसरे टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में रूट ने टीम की कप्तानी की थी और इंग्लैंड को 253 रन करारी हार मिली थी।

टीमें

Advertisement

इंग्लैंड (प्लेइंग XI): बेन डकेट, एमिलियो गे, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, शोएब बशीर

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूज़ीलैंड टीम: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, विलियम ओ'रूर्के, ज़ैकरी फॉल्क्स, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, ब्लेयर टिकनर, विल यंग
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार