England vs New Zealand 3rd Test: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) के पास गुरुवार (25 जून) को न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रैंट ब्रिज में होने वाले तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में इतिहास रचने का मौका होगा। रूट ने इस सीरीज के पहले दो टेस्ट में 33 की औसत से 132 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल हैं।
रूट इस मुकाबले में पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं और उसे तोड़ भी सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के मामले में तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं औऱ उन्होंने 68 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं रूट के नाम अभी तक टेस्ट में 67 अर्धशतक दर्ज हैं।
अगर रूट इस मैच में एक अर्धशतक जड़ते हैं तो तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे औऱ अगर दो अर्धशतक जड़ते हैं तो उनको पछाड़ देंगे।
बता दें कि तीसरे टेस्ट मैच से पहले रूट के लिए अच्छी खबर भी आई। वह साथी बल्लेबाज हैरी ब्रूक को पछाड़कर टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।
गौरतलब है कि तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। दूसरे टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में रूट ने टीम की कप्तानी की थी और इंग्लैंड को 253 रन करारी हार मिली थी।
टीमें
इंग्लैंड (प्लेइंग XI): बेन डकेट, एमिलियो गे, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, शोएब बशीर
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूज़ीलैंड टीम: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, विलियम ओ'रूर्के, ज़ैकरी फॉल्क्स, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, ब्लेयर टिकनर, विल यंग