India vs England 3rd ODI: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) के पास रविवार (19 जुलाई) को भारत के खिलाफ लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में इतिहास रचने का मौका होगा। जो इंग्लैंड के 55 साल के वनडे इतिहास में कोई क्रिकेटर नहीं कर पाया है। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा।
रूट शानदार फॉर्म में और भारत के खिलाफ उन्होंने पहले दो वनडे मैच में क्रमश: 76 और 99 रन की नाबाद विजयी पारी खेली। इससे पहले उन्होंने क्रमश: 111*, 75, 61 रन बनाए थे। अगर लॉर्ड्स में भी रूट 50 या उससे ज्यादा रन बना लेते तो इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे, जिन्होंने लगातार 6 वनडे मैच में 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।
बता दें कि इससे पहले भी साल 2016 में रूट ने लगातार पांच वनडे मैच में 50 या उससे ज्यादा रन बनाए थे। उनके अलावा एलेक्स हेल्स, ग्राहम गूच, जॉनथन ट्रॉट और एलेक स्टीवर्ट ने यह कारनामा किया था।
भारत के खिलाफ इस फॉर्मेट मे रूट का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। उन्होंने अभी तक 25 पारियों में 51.30 की औसत से 1026 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 6 अर्धशतक जड़े हैं। रूट को लॉर्ड्स का मैदान खूब रास आता है। इस ग्राउंड पर इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज ने 50 ओवर के फॉर्मेट में कुल 11 पारियां खेली हैं और इस दौरान उन्होंने 46 की औसत और 80 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 466 रन बनाए हैं।
टीमें
भारत (संभाविस प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर,केएल राहुल/ईशान किशन, कुलदीप यादव,अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड (संभावित प्लेइंग इलेवन): बेन डकेट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जो रूट, जैकब बेथेल, विल जैक्स, सैम कुरेन,साकिब महमूद, गस एटकिंसन, आदिल रशीद,जोफ्रा आर्चर।