England vs Sri Lanka 3rd Test: इंग्लैंड औऱ श्रीलंका के बीच शुक्रवार से लंदन के केनिंग्टन ओवल में  तीसरा औऱ आखिरी टेस्ट मैच मैच खेला जाएगा। इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) के पास इस मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

कुक औऱ संगाकारा को पछाड़ने से 96 रन दूर

Advertisement

रूट अगर इस मैच में 96 रन बना लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में हमवतन एलिस्टर कुक औऱ कुमार संगाकारा को पछाड़कर पांचवें नंबर पर पहुंच जाएंगे। रूट ने अभी तक 145 टेस्ट मैच की 265 पारियों में 50.93 की औसत से 12377 रन बनाए हैं। 

कुक ने 161 टेस्ट की 291 पारियों मे 12472 रन, वहीं संगाकारा ने 134 टेस्ट की 233 पारियों में 12400 रन बनाए हैं। वह इंग्लैंड के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। 

द्रविड़ को पीछे छोड़ने के करीब

रूट अगर इस मुकाबले में दो पचास प्लस स्कोर बनाने में कामयाब होते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ को पछाड़कर चौथे नंबर पर आ जाएंगे। रूट ने इस फॉर्मेट में 98 पचास प्लस स्कोर बनाए हैं, जिसमें 34 शतक औऱ 64 अर्धशतक शामिल हैं।  वहीं द्रविड़ के नाम 99 पचास प्लस स्कोर दर्ज हैं। 

Advertisement

4 दिग्गजों को पछाड़ने का मौका

जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से छठे नंबर पर हैं। उन्होंने 34 शतक लगाए हैं, और सुनील गावस्कर, ब्रायन लारा, महेला जयवर्धने और यूनिस खान जैसे दिग्गजों ने भी इतने ही शतक लगाए हैं। रूट अगर शतक जड़ लेते हैं तो एक साथ सभी दिग्गजों को पछाड़ देंगे। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

बता दें कि इस सीरीज में रूट का प्रदर्शन शानदार रहा है। पहले दो टेस्ट में 116.67 की औसत से 350 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार