12 अगस्त,(CRICKETNMORE)। जेम्स एंडरसन (23/4) और स्टुअर्ट ब्रॉड (44/4) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने यहां ऐतिहासिक लॉर्डस मैदान पर दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को भारत को पारी और 159 रन से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारतीय टीम चायकाल से पहले 66 रन तक अपने छह विकेट गंवा चुकी थी और उसे इंग्लैंड के स्कोर से आगे निकलने के लिए 223 रन की जरूरत थी। लेकिन टीम 47 ओवर में 130 रन पर ऑलआउट हो गई। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 48 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से सर्वाधिक नाबाद 33 रन बनाए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 26, कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने 17-17 तथा अजिंक्या रहाणे ने 13 रन का योगदान दिया। 

Advertisement

इंग्लैंड की ओर से एंडरसन और ब्रॉड के अलावा क्रिस वोक्स ने 24 रन पर दो विकेट लिया। हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बला की खूबसूरत, देखिए PHOTOS

इससे पहले, इंग्लैंड ने सुबह अपने कल के स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 357 रन से आगे खेलना शुरू किया और सात विकेट पर 396 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। 

 

इंग्लैंड के पास 289 रनों की बढ़त थी। भारतीय टीम पहली पारी में 107 रन पर ऑलआउट हो गई थी। 

मेजबान टीम ने चौथे दिन अपने स्कोर में 39 रन का और इजाफा किया और एक विकेट गंवाया। सैम कुरेन (40) के आउट होते कप्तान जोए रूट ने पारी घोषित कर दी। 

Advertisement

वोक्स ने अपनी नाबाद पारी में 177 गेंदों पर 21 चौके लगाए। वहीं कुरेन ने 49 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया। वोक्स और कुरेन के बीच सातवें विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी हुई। 

भारतीय टीम के लिए हार्दिक पांड्या ने 66 रन पर तीन विकेट और मोहम्मद शमी ने 96 रन पर तीन विकेट लिए। इशांत शर्मा को 101 रन पर एक विकेट मिला।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार