West Indies vs England 2nd ODI Highlights: लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) के तूफानी शतक के दम पर इंग्लैंड ने शनिवार (2 नवंबर) को एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लिश टीम ने तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। लिविंगस्टोन को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 328 रन बनाए। कप्तान शाई होप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 127 गेंदों में 117 रन की पारी खेली, जिसमें आठ चौके औऱ चार छक्के जड़े। उनके करियर का यह 17वां वनडे शतक है।  इसके अलावा कीसी कार्टी ने 77 गेंदों में 71 रन (पांच चौके और एक छक्का) और शेरफेन रदरफोर्ड ने 36 गेंदों में 54  रन ( चार चौके और तीन छक्के) बनाए। 

Advertisement

इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में जॉन टर्नर औऱ आदिल रशीद ने 2-2 विकेट, लिविंगस्टोन और जोफ्रा आर्चर ने 1-1 विकेट लिया। 

इसके जवाब में इंग्लैंड ने 47.3 ओवर में 5 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान लिविंगस्टोन ने 85 गेंदों में नाबाद 124 रन बनाए, जिसमें पांच चौके औऱ नौ छक्के जड़े। अपनी पारी में 74 रन उन्होंने सिर्फ बाउंड्री से ही बनाए। इसके अलावा फिलिप सॉल्ट ने 59 गेंदों में 59 रन (आठ चौके) औऱ सैम कुरेन ने 52 गेंदों में 52 रन ( तीन चौके और एक छक्का) की पारी खेली। 

वेस्टइंडीज  के लिए मैथ्यू फोर्डे ने 3 विकेट, रोस्टन चेज औऱ शमर जोसेफ ने 101 विकेट हासिल किया।  

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

सीरीज का तीसरा औऱ निर्णायक वनडे 6 नवंबर को बारबाडोस में खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार