New Zealand vs England 2nd Test: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 378 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही इंग्लैंड की कुल बढ़त 533 रन की हो गई है। दूसरी पारी के दौरान इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने एक खास रिकॉर्ड बना दिया। 

Advertisement

इंग्लैंड 147 साल के टेस्ट इतिहास की पहली टीम बन गई है, जिसने 500,000 रन बनाए हैं। इंग्लिश टीम ने 1082 टेस्ट मैच में यह मुकाम हासिल किया है।  इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है जिसने 428,794 रन बनाए हैं। 278,700 रन के साथ टीम इंडिया तीसरे नंबर पर हैं। (नोट: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में टेस्ट मैच खेला जा रहा है)।

Advertisement

बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में बतौर टीम सबसे ज्यादा 929 शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी इंग्लैंड टीम के नाम ही दर्ज है।

इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए जैकब बेथेल और बेन डकेट ने दूसरे विकेट के लिए 187 रनों की साझेदारी की। हालांकि दोनों ही खिलाड़ी शतक जड़ने से चूक गए। बेथेल ने 118 गेंदों में 96 रन, वहीं डकेट ने 112 गेदों में 92 रन की पारी खेली। इसके बाद पहली पारी में शतक जड़ने वाले ब्रूक ने 61 गेंदों में 55 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। दिन के अंत पर जो रूट 73 रन औऱ बेन स्टोक्स 35 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनो के बीच छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 

न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में टिम साउदी और मैट हनरी ने 2-2 विकेट और ग्लेन फिलिप्स ने 1 विकेट लिया है। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

इससे पहले टॉस जीतकर इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक (123) और ओली पोप (66) की पारियों के दम पर 280 रन बनाए थे। जिसके जवाब मे न्यूजीलैंड टीम पहली पारी में 125 रनों पर ऑलआउट हो गई और इंग्लैंड को 155 रनो की विशाल बढ़त मिली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार