इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) को भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर रखने पर सहमत है। आर्चर ने कहा था कि अगस्त-सितंबर में भारत के साथ होने वाले होने वाले पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से वह खुद को दूर रखना चाहते हैं ताकि टी-20 वर्ल्ड कप और एशेज सीरीज के लिए वह खुद को फिट रख सकें।

Advertisement

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के क्रिकेट निदेशक एश्ले जाइल्स ने डेली मेल से कहा, "मैंने टी-20 वर्ल्ड कप और एशेज सीरीज के उद्देश्य को लेकर कई बार बात की है। हम चाहते हैं कि आर्चर इसके लिए अच्छे से तैयारी करें।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "आर्चर को कोहनी में दो अलग-अलग चोट का सामना करना पड़ा जिसके कारण वह गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। यह उनके लिए निराश करने वाला है।"

आर्चर ने डेली मेल के लिए अपने कॉलम में लिखा, "कोहनी के ऑपरेशन के बाद एक बात मैंने तय कर ली है कि मैं जल्दबाजी में वापसी नहीं करूंगा, क्योंकि मेरा पूरा ध्यान इस साल के अंत में इंग्लैंड के लिए टी-20 वर्ल्ड कप और एशेज में खेलना है।"

उन्होंने कहा, "ये मेरा लक्ष्य है। अगर मैं इससे पहले वापसी कर लेता हूं और भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में खेल लेता हूं, तो भी कोई दिक्कत नहीं है। अगर ऐसा नहीं होता, तो मैं बाहर बैठने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।"

गाइल्स ने कहा, "मुझे भरोसा है कि सर्जरी के बाद वह पूरी तरह फिट हो जाएंगे और अपने अंदाज में वापसी करेंगे जिसके लिए वह जाने जाते हैं।"

Advertisement

इंग्लैंड को अभी दो जून से न्यूजीलैंड के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और इसके बाद वह चार अगस्त से भारत के साथ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार