मोहाली, 28 नवंबर | इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज आदिल राशिद ने भारत के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार का खेल समाप्त होने के बाद कहा कि इंग्लैंड ने शानदार गेंदबाजी कर मेजबानों को बैकफुट पर धकेल दिया है। पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम इंग्लैंड की पहली पारी 283 रनों पर समेटने में सफल रही, लेकिन दिन का खेल खत्म होने तक भारत भी 271 रनों पर छह विकेट गंवा चुकी है।

ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर कोहली ने किया बड़ा उलट फेर, किंग कोहली बने वर्ल्ड के नंबर वन बल्लेबाज

Advertisement

राशिद ने इंग्लैंड के लिए अब तक सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए हैं। राशिद ने चेतेश्वर पुजारा (51), पार्थिव पटेल (42) और अजिंक्य रहाणे के विकेट चटकाए। रहाणे को तो राशिद ने खाता खोलने तक का मौका नहीं दिया। मैच के बाद राशिद ने कहा, "हमने शानदार गेंदबाजी की। गेंद से हमारा प्रयास बेहतरीन रहा। आखिरी सत्र बेहद अहम रहा। अगर आप लंबे समय तक अपनी रणनीति पर चलते हैं तो अंतत: विकेट हासिल करने लगते हैं।"

VIDEO: कोहली की गलती ने करूण नायर को कराया रन आउट, कोहली हुए खामोश

Advertisement

मोहाली की तेज गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाने वाली पिच के बारे में राशिद ने कहा, "पिच अच्छी है। मेरे लिए तो यह ठीक है, लेकिन कई बार यह उतनी अच्छी भी नहीं रह जाती। ऐसे में आपको बहुत सोच-समझकर गेंद करनी होती है।" राशिद ने कहा, "रहाणे के खिलाफ गेंदबाजी में बदलाव करते हुए विकेट पाना अच्छा रहा। हमें अभी भी चार विकेट और चटकाने हैं और ऐसा नहीं लगता कि हमारी बल्लेबाजी ज्यादा दूर है।"

VIDEO: पार्थिव पटेल से बल्लेबाजी के दौरान हुई ऐसी गलती कि कोच कुंबले से हंसे बिना नहीं रहा गया

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार