England vs Sri Lanka 2nd T20I Match Report: इंग्लैंड ने श्रीलंका को कार्डिफ में खेले गए दूसरे टी20 मैच में 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

Advertisement

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन बनाए थे। पाथुम निसांका और लाहिरू उदारा ने टीम को तेज शुरुआत दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 56 रन जोड़े थे, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही श्रीलंकाई पारी एक बार फिर धराशाई हो गई।

निसांका ने 21 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 37 रन, कप्तान चरिथ असालंका ने 31 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 31, वानिंदु हसरंगा ने 22 गेंदों पर 1 छक्का और 2 चौकों की मदद से 27 रन और लाहिरू उदारा ने 20 गेंदों पर 21 रन बनाए।

इंग्लैंड के लिए लियाम डॉसन सबसे सफल गेंदबाज रहे। डॉसन ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवरटन को 2-2, जबकि सोनी बाकेर और आदिल रशीद को 1-1 विकेट मिला।

निसांका ने 21 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 37 रन, कप्तान चरिथ असालंका ने 31 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 31, वानिंदु हसरंगा ने 22 गेंदों पर 1 छक्का और 2 चौकों की मदद से 27 रन और लाहिरू उदारा ने 20 गेंदों पर 21 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने 3 टी20 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार