Sri Lanka vs England 3rd T20I: इंग्लैंड के दिग्गज स्पिनर आदिल रशीद (Adil Rashid) के पास मंगलवार (3 फरवरी) को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटनरेशनल में खास रिकॉर्ड बनाने का होगा होगा, जो इस फॉर्मेट के इतिहास में कोई भी इंग्लिश क्रिकेटर नहीं कर पाया है।

Advertisement

टी-20 इंटरनेशनल में 150 विकेट

Advertisement

रशीद ने इस फॉर्मेट में खेले गए 136 मैच की 129 पारियों में 149 विकेट लिए हैं। एक विकेट हासिल करते ही वह टी-20 इंटरनेशनल 150 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पहले औऱ दुनिया के छठे खिलाड़ी हन जाएंगे। फिलहाल यह मुकाम राशिद खान, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, मुस्तफिजुर रहमान और वानिंदु हसरंगा ने ही हासिल किया है।

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट

राशिद खान- 187 विकेट

टिम साउदी- 164 विकेट

Advertisement

ईश सोढ़ी- 162 विकेट

मुस्तफिजुर रहमान- 158 विकेट

वानिंदु हसरंगा- 151 विकेट

Advertisement

शाकिब अल हसन-149 विकेट

टी-20 क्रिकेट में 400 विकेट

रशीद ने टी-20 क्रिकेट में 355 मैच खेले हैं और 339 पारियों में 398 विकेट चटकाए हैं। 2 विकेट औऱ हासिल करते ही वह इस फॉर्मेट में 400 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले इंग्लैंड के दूसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। अभी तक क्रिस जॉर्डन ने ही ऐसा किया है, जिनके नाम 446 विकेट दर्ज हैं।

Advertisement

बता दें कि इस सीरीज के दौरान ही रशीद ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 450 विकेट पूरे किए औऱ ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले स्पिन गेंदबाज बने।

सीरीज के पहले मुकाबले मे 3 विकेट लेकर रशीद प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे औऱ दूसरे मैच में उन्होंने 1 विकेट लिया था।

गौरतलब है कि इंग्लैंड के पहले दो मुकाबलों मे जीत के साथ पहले ही सीरीज पर कब्जा कर चुकी है।

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम कुरेन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, ब्रायडन कार्स, जोश टोंग, रेहान अहमद।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार