इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) ने श्रीलंका के खिलाफ गाले में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में रविवार (24 जनवरी) को तीसरे दिन के खेल के दौरान 19वां शतक जड़ दिया। खराब शुरूआत के बाद इंग्लैंड की पारी को संभालते हुए जड़े गए इस शतक से रूट ने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। इससे पहले इस मैदान पर ही खेले गए पहले टेस्ट में रूट ने 228 रनों की पारी खेली थी।

कई दिग्गजों की बराबरी की

Advertisement

रूट श्रीलंका की धरती पर बतौर विदेशी बल्लेबाज सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रूट का श्रीलंका में यह तीसरा टेस्ट शतक है। इससे पहले अजहर अली, शिखर धवन, ब्रायन लारा, मोहम्मद अशरफुल, वीरेंद्र सहवाग, चेतेश्वर पुजारा और यूनिस खान ने श्रीलंका में 3 शतक जड़े हैं। 

Advertisement

इस लिस्ट में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने श्रीलंका की सरजमीं पर 5 टेस्ट शतक जड़े हैं। 

ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी

रूट अपने टेस्ट करियर के 98वें और 99वें मुकाबले में शतक जड़ने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले भारत के सौरव गांगुली, वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा और ऑस्ट्रेलिया के माइकल कलार्क ने ही यह कारनामा किया था। 

लियोनार्ड हटन की बराबरी की

रूट इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से दसवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उस मामले में उन्होंने लियोनार्ड हटन की बराबरी की, जिन्होंने अपने करियर के 79 मैचों की 138 पारियों में 19 शतक जड़े थे। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार