England vs South Africa 2nd T20I Records: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने शुक्रवार (12 सितंबर) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में साउथ अफ्रीका को 146 रन के विशाल अंतर से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड ने फिल सॉल्ट (नाबाद 141) और जोस बटलर (83) की शानदार पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 304 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 16.1 ओवर में 158 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।

Advertisement

रनों के लिहाज से यह इस फॉर्मेट में यह इंग्लैंड की सबसे बड़ी जीत और साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी हार है। इस मुकाबले के दौरान इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने कई अनोखे रिकॉर्ड बना दिए, आइए जानते हैं। 

Advertisement

ऐसा करने वाली पहली टीम

इंग्लैंड टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में 300 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने वाली तीसरी टीम बन गई। इससे पहले 2024 में जिम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ और 2023 में नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ यह कारनामा किया था। वहीं इंग्लैंड दुनिया की पहली टीम है, जिसने पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ 300 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। 

टी-20 इंटरनेशनल में टॉप 3 सबसे बड़े टीम स्कोर

जिम्बाब्वे – 344/4 बनाम गाम्बिया (2024)

Advertisement

नेपाल – 314/3 बनाम मंगोलिया (2023)

इंग्लैंड- 304-2 बनाम साउथ अफ्रीका (2025)

साथ ही, यह इंग्लैंड की धरती पर बना अब तक का सबसे बड़ा T20 स्कोर है, इससे पहले 2022 में डर्बीशायर के खिलाफ मुकाबले में समरसेट ने 265/5 का स्कोर बनाया था। 

Advertisement

चौके-छक्कों से 228 रन

इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने 228 रन सिर्फ चौकों और छक्के जड़कर बनाए, यह पुरुष टी-20 इंटरनेशनल में किसी भी टीम द्वारा बनाए गए तीसरे सबसे ज़्यादा बाउंड्री रन हैं। इससे पहले 2024 में जिम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ 282 बाउंड्री रन बनाए थे और भारत ने भी पिछले साल ही हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ 232 बाउंड्री रन बनाए थे।

एक पारी में सबसे ज्यादा चौके    

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 चौके जड़े, यह पुरुष टी-20 इंटरनेशनल में किसी भी टीम द्वारा संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा चौके हैं। इंग्लैंड ने 18 छक्के भी जड़े यानी कुल 48 बाउंड्रीज, एक टी-20 इंटरनेशनल पारी में एक ही टीम के बल्लेबाजों ने इससे ज्यादा बाउंड्रीज जड़ी हैं। 2024 में जिम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ 57 बाउंड्रीज़ (30 चौके और 27 छक्के) लगाई थी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार