इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने कहा है कि इंग्लैंड तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल करने को तैयार है। दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 मैच शुक्रवार से शुरू हो रहा है।

Advertisement

स्काई स्पोर्टस ने वुड के हवाले से लिखा, "जब आप इंग्लैंड के लिए खेलते हो तो यह हमेशा अच्छा एहसास रहता है। मुझे गलत मत समझिएगा- लेकिन जब आप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते तो एक अतिरिक्त प्ररेणा रहती है-वह आपके सबसे बड़े प्रतिद्वंदी।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "वह आपको हराने के लिए उतवाले रहते हैं और आप उनको मात देने को उतावले रहते हो। मायने नहीं रखता कि आप एशेज खेल रहे हो, सफेद गेंद से खेल रहो या टी-20, हम उन्हें हराने के लिए उतावले रहते हैं।"

वुड ने कोविड-19 के बीच ऑस्ट्रेलिया का इंग्लैंड आने के लिए शुक्रिया अदा किया है।

उन्होंने कहा, "यहां आने के लिए उनका शुक्रिया, हम वेस्टइंडीज और पाकिस्तान को इसके लिए श्रेय देते हैं। इसलिए हमें ऑस्ट्रेलिया को भी शक्रिया कहना चाहिए कि उन्होंने समय निकाला और इस अनिश्चित समय में यहां आने का फैसला किया।"

उन्होंने कहा, "वह यहां सिर्फ आंकड़ों के लिए नहीं आए हैं, वह वो सब करेंगे जो वो कर सकते हैं। उन्होंने कुछ अभ्यास मैच खेले हैं और हमने जब कल देखा तो वह हर जगह मार रहे थे।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि क्या वो यह जानबूझकर हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मैं उन्हें जितना हो सकेगा उतना रोकने की कोशिश करूंगा और ऑस्ट्रेलिया को जीतने से रोकूंगा।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार