इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली ग्रोइन इंजरी के कारण नहीं खेल पाए जिसके चलते कई फैंस निराश हुए तो कुछ ने विराट कोहली को ट्रोल भी किया। इस पूरे दौरे पर विराट का बल्ला भी खामोश रहा जिसके चलते इंग्लैंड के फैन ग्रुप बार्मी ने उन्हें जमकर ट्रोल किया लेकिन जब कोहली पहले वनडे में नहीं खेले तो बार्मा आर्मी ने हद पार करते हुए एक बार फिर से पंगा लिया।

Advertisement

पहले वनडे से पहले जैसे ही पता चला कि कोहली इस मैच से बाहर हैं, तो बर्मी आर्मी ने एक ट्वीट पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा कि कोहली घायल नहीं हैं, बल्कि रनों की कमी के कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने डिक्शनरी का एक फोटो ट्वीट किया जिससे भारतीय फैंस काफी निराश हैं।

Advertisement

बार्मी-आर्मी की इस हरकत से भारतीय फैंस ऐसे भड़के कि उन्होंने इंग्लिश फैन ग्रुप को औकात दिखाने में एक मिनट भी नहीं लगाया। कुछ फैंस ने कहा कि तुम लोग ये सब छोड़ो और ये सोचो कि बुमराह को कैसे खेलना है। जबकि एक दूसरे फैन ने लिखा, विराट कोहली ने रूट, रॉय, लिविंगस्टोन और स्टोक्स से तो ज्यादा रन बनाए हैं।

तो आइए देखते हैं कि भारतीय फैंस ने किस तरह से बार्मी-आर्मी पर अपनी भड़ास निकाली है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार