India vs England: इंग्लैंड की लिमिटेड ओवर टीम के कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) अपनी खराब फॉर्म और फिटनेस की परेशानी के चलते इस हफ्ते इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। स्काई स्पोर्ट्स की खबर के अनुसार मोर्गन मंगलवार (28 जून) को संन्यास का ऐलान कर सकते हैं औऱ उनकी जगह जोस बटलर का लिमिटेड ओवर टीम का कप्तान बनना लगभग तय है।   

Advertisement

इंग्लैंड को अगले महीने भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज खेलनी है। ऐसे में अगर मोर्गन संन्यास की घोषणा करते हैं तो यह इंग्लैंड के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।  

Advertisement

मोर्गन लंबे समय से खराब फॉर्म से झूझ रहे हैं। उन्हें इस साल के आईपीएल ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। नीदरलैंड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबलों में वह 0 पर आउट हो गए थे और चोट के कारण तीसरा वनडे नहीं खेल पाए थे। मोर्गन ने पिछली 28 इंटरनेशनल पारियों में दो अर्धशतक जड़े हैं। 

मोर्गन ने नीदरलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले कहा था, “ अगर मुझे नहीं लगता की मैं अच्छा कर रहा हूं या मुझे लगता है कि मैं टीम में कोई सहयोग नहीं कर रहा हूं तो मैं खत्म कर दूंगा।” 

2015 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद एलिस्टर कुक की जगह मोर्गन वनडे टीम के कप्तान बने। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड टीम ने खेलने का अंदाज बदला और 2019 वनडे वर्ल्ड कप में चैंपियन बनी। 

बता दें कि आयरलैंड के डबलिन में हुआ था। उन्होंने 2006 में स्कॉटलैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में आयरलैंड के लिए खेलते हुए वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू किया। आयरलैंड के लिए 22 वनडे मैच खेलने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम में शामिल हो गए थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार