England Squad For ODI & T20I Series 2025: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैच औऱ तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज के लिए मंगलवार (13 मई) को इंग्लैंड क्रिकेट टीम की घोषणा हो गई। बता दें कि जोस बटलर के इस्तीफे के बाद नए कप्तान हैरी ब्रूक इन सीरीज में इंग्लैंड टीम की कमान संभालेंगे।

Advertisement

ऑलराउंडर लियाम डॉसन की टी-20 इंटरनेशनल टीम मे वापसी हुई, जो इस फॉर्मेट में इंग्लैंड के लिए आखिरी बार सितंबर 2022 में खेले थे। उन्होंने इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए 11 मैच केले हैं। वहीं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ल्यूक वुड की टीम में वापसी हुई है।  

Advertisement

स्पिनर टॉम हार्टले को वनडे टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने आखिरी बार सितंबर 2023 में आयरलैंड के खिलाफ इस फॉर्मेट में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था। स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर विल जैक्स को वनडे और टी-20 इंटरनेशनल टीम दोनों में मौका मिला है। 

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की शुरूआत 29 मई बर्मिंघम में होगी। इसके बाद 1 जून को दूसरा वनडे कार्डिफ में और तीसरा और आखिरी मुकाबला 3 जून को लंदन में होगा। इसके बाद टी-20 सीरीज की शुरूआत 6 जून से चेस्टर ले स्ट्रीट में होगी। दूसरा टी-20 ब्रिस्टल में 8 जून को और तीसरा और आखिरी टी-20 साउथेम्पटन में 10 जून को होगा। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम

हैरी ब्रूक ( कप्तान),जोफ्रा आर्चर,गस एटकिंसन,टॉम बैंटन,जैकब बेथेल,जोस बटलर,ब्राइडन कार्स,बेन डकेट,टॉम हार्टले,विल जैक्स,साकिब महमूद,मैथ्यू पॉट्स,जेमी ओवरटन,आदिल राशिद,जो रूट,जेमी स्मिथ।

Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

हैरी ब्रूक ( कप्तान), रेहान अहमद,टॉम बैंटन,जैकब बेथेल,जोस बटलर,ब्राइडन कार्से,लियाम डॉसन, बेन डकेट,विल जैक्स,साकिब महमूद,मैथ्यू पॉट्स,जेमी ओवरटन,आदिल राशिद,फिल साल्ट,ल्यूक वुड।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार