क्रिकेटर्स की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है। भारत में तो खासतौर से क्रिकेटर्स को भगवान का दर्जा तक दिया जाता है। लेकिन, क्या आप कभी इस बात की कल्पना कर सकते हैं कि 4 वनडे और 16 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाला किसी खिलाड़ी को फैंस दिल खोलकर प्यार करें। हम बात कर रहे हैं केरल के 27 साल के बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) के बारे में।

Advertisement

कैप्शन में लिखी बड़ी बात: राजस्थान रॉयल्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर संजू सैमसन से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है जिसका कैप्शन है, 'क्राउट लव संजू और वो भी उनसे उतना ही प्यार करता है।' इस कैप्शन की गहराई में जाएंगे तो आपको इस खिलाड़ी की लोकप्रियता का समझ आएगा।

Advertisement

हर जगह देखी गई है सैमसन की दीवानगी: संजू सैमसन को फैंस हद से ज्यादा पसंद करते हैं। यही वजह है कि जब-जब वो टीम में खेलते हैं तो स्टेडिमय संजू-संजू के नारों से गूंज उठता है। संजू सैमसन ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी फैन फॉलोइंग भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया हर जगह देखने को मिली है।

फैंस को कभी निराश नहीं करते सैमसन: राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन से जुड़ा वो वीडियो शेयर किया उसमें भी क्राउड संजू के नाम के नारे लगाकर उनको चीयर कर रहा था। बदले में संजू सैमसन भी कभी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं। बीते दिनों जाने माने पत्रकार विमल कुमार ने भी संजू सैमसन से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया था।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हैं सैमसन: विमल कुमार ने बताया था कि कैसे संजू सैमसन ने उन्हें परेशान देखकर उनकी मदद की पहल की थी। बता दें कि संजू सैमसन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हैं। संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2021 के फाइनल तक का सफर तय किया था। फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने उन्हें शिकस्त दी थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार