इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने मैदान पर वापसी कर ली है। आर्चर को कोहनी और उंगली के चोट की वजह से काफी समय तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था वहीं आईपीएल 2021 में भी वह इसी चोट के चलते नहीं शिरकत कर पाए थे। लेकिन अब पूरी तरह से ठीक होकर आर्चर ने मैदान पर वापसी कर ली है।

Advertisement

जोफ्रा आर्चर गेंद से काफी ज्यादा घातक हैं इस बात में कोई शक नहीं है लेकिन मैदान पर वापसी करते ही आर्चर ने अपने बल्ले से अच्छे हाथ दिखाए हैं। काउंटी चैंपियनशिप में Sussex 2nd XI के टीम से खेलते हुए आर्चर ने Surrey 2nd XI के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर 35 रन बनाए हैं।

Advertisement

इस पारी के दौरान आर्चर ने तीन चौके और 2 छक्के भी जड़े थे। Sussex क्रिकेट ने जोफ्रा आर्चर की पारी के वीडियो को ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है और लिखा है कि तुम्हें वापस देखकर अच्छा लगा आर्चर। बता दें कि जोफ्रा आर्चर ससेक्स के साथ रिकवरी के लिए ट्रेनिंग कर रहे हैं।

हाल ही में जोफ्रा आर्चर ने इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड के साथ भी अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया था। उस सत्र के दौरान आर्चर ने गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी हाथ आजमाए थे। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) जोफ्रा आर्चर को जल्द से जल्द मैदान पर दोबारा वापस लाने की पूरी कोशिश कर रहा है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार