इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड (Mark Wood Retirement) ने मंगलवार (22 सितंबर) को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। लगातार चोट के कारण परेशान रहने के कारण मेडिकल सलाह के बाद उन्होंने यह फैसला किया है। 

Advertisement

2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट से इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले वुड ने 38 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 119 विकेट चटकाए। जिसमें 37 रन देकर 6 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा।  इसके अलावा उन्होंने 70 वनडे और 38 टी-20 इंटरेशनल मैच खेले, जिसमें क्रमश: 80 और 54 विकेट लिए। वह इंग्लैंड के लिए आखिरी बार नवंबर 2025 में खेले थे। 

वुड ने इंग्लैंड को 2019 वनडे वर्ल्ड कप जिताने में अहम रोल निभाया। अपनी सरजमीं पर हुए उस टूर्नामेंट में वुड ने 18 विकेट लिए थे और अपनी तेज स्पीड से प्रभावित किया था। फाइनल में चोटिल होने के बावजूद भी उन्होंने पूरी स्पीड से गेंदबाजी की थी। 

ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड के 2022 T20 वर्ल्ड कप जीतने के दौरान वुड ने चार मैचों में नौ विकेट लिए थे। 

36 साल के वुड ने कहा, "मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। पिछले साल को देखते हुए शायद यह कोई हैरानी की बात न हो, लेकिन मेरे कॉन्ट्रैक्ट के खत्म होने पर यह एक स्वाभाविक समय लग रहा है।

"मैंने हमेशा मुश्किलों का सामना करने और चोट से उबरकर लोगों को गलत साबित करने और सबको यह दिखाने की कोशिश की है कि मैं क्या कर सकता हूं। दुर्भाग्य से, इस बार मैं यह लड़ाई हार गया। मेडिकल सलाह के अनुसार, टेस्ट क्रिकेट और 50-ओवर का क्रिकेट खेलना संभव नहीं है, इसलिए पिछले एक साल में इंग्लैंड के लिए खेलने का सपना धीरे-धीरे खत्म हो गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

"इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान और एक सपना सच होने जैसा रहा है। मेरे अंदर का छोटा बच्चा इंग्लैंड के लिए इतना खेलने पर बहुत खुश होता। दुनिया भर में घूमना, बेहतरीन लोगों से मिलना और सबसे अच्छे खिलाड़ियों के साथ और उनके खिलाफ़ क्रिकेट खेलना, यह सब करके मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं, क्योंकि मैंने वही किया है जिससे मुझे प्यार था।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार