New Zealand abandoned Pakistan tour: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया है। न्यूजीलैंड सरकार के सुरक्षा अलर्ट के बाद टॉस से ठीक 5 मिनट पहले ही न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने इसका ऐलान किया। न्यूजीलैंड के इस तरह से पाकिस्तान दौरे को टालने के बाद पाक क्रिकेट में मातम पसरा हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट की छवि पूरे विश्न में इससे खराब हुई है।

Advertisement

वहीं इस घटना के बाद पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगना तय है। पाकिस्तान में आने वाली कुछ बड़े दौरों के रद्द होने की आशंका बढ़ गई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद पाकिस्तान को इंग्लैंड की मेजबानी करनी थी। करीब 16 साल के अंतराल के बाद इंग्लिश टीम पाकिस्तान आने वाली है।

Advertisement

लेकिन अब इंग्लिश टीम टी20 सीरीज के पाकिस्तान आए इस बात की उम्मीद काफी कम हो गई है। अगर इंग्लैंड के खिलाड़ी पाकिस्तान नहीं जाते हैं तो फिर वह पूरा आईपीएल खेलते हुए नजर आएंगे। मालूम हो कि इंग्लैंड की पुरुष और महिला टीमों को पाकिस्तान में 2-2 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके अलावा महिला टीम का पाकिस्तान में 3 वनडे खेलने का भी कार्यक्रम है।

बता दें कि न्यूजीलैंड टीम को आज से पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेलना था उसके बाद उन्हें लाहौर में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी थी। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बयान जारी कर कहा, "न्यूजीलैंड सरकार की ओर से पाकिस्तान में खतरे को देखते हुए और बोर्ड सुरक्षा सलाहकार की सलाह के बाद यह फैसला लिया गया है कि न्यूजीलैंड की टीम दौरा को आगे जारी नहीं रखेगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार